मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक सड़क से लुढ़ककर होटल फरहिल के आंगन में जा गिरी। रात करीब 11 बजे गिरने की आवाज सुनकर होटल कर्मी अमन बाहर निकला और बाइक चालक को गम्भीर अवस्था में घायल पाया। होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया और एम्बुलेंस के जरिये चालक को आईजीएमसी पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने चालक को मृत करार दिया। मृतक की पहचान शिमला के बेमलोई निवासी अनिल कुमार पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है। 

You missed