Month: January 2025

भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मरमू जी के द्वारा पार्लियामेंट में दिए गए अभिभाषण के ऊपर श्रीमती सोनिया जी और श्री राहुल जी द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय है, निंदनीय है

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मरमू जी के द्वारा पार्लियामेंट में दिए गए अभिभाषण के ऊपर श्रीमती सोनिया जी…

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

शिमला        31 जनवरी, 2025 सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में गेस्टेटनर ऑपरेटर के पद पर तैनात चुन्नी लाल के सम्मान में आज सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया…

लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास कर रही राज्य सरकार-मुख्यमंत्री

शिमला        31 जनवरी, 2025 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक भी अन्तरराष्ट्रीय…

केन्द्रीय बजट में हिमाचल के लिए आर्थिक मदद मांगे जयरामः अवस्थी

विधायक संजय अवस्थी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राज्य सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाना छोड़कर, इस वर्ष के केन्द्रीय बजट में हिमाचली हितों की पैरवी करें। आज…

वर्तमान कांग्रेस सरकार जन विरोधी, कर्मचारी, युवा, महिला, किसान विरोधी है। 

शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जन विरोधी, कर्मचारी, युवा, महिला, किसान विरोधी है।  कांग्रेस की झूठी सरकार ने सत्ता में आने के…

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान द्वारा आज 31 जनवरी, 2025 को प्रेस को जारी वक्तव्य

शिमलाः 31 जनवरी- मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर अपनी आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे पर हमला बोलते हुए यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस सनातन का अपमान कर रही है।    आज यहाँ प्रेस को जारी एक ब्यान में नरेश चौहान ने कहा कि जय राम ठाकुर का यह निरर्थक ब्यान राजनीति से प्रेरित है और ऐसा लगता है कि उन्हें अखबारों की सुर्खियों में बने रहने का ज्यादा शौक है जिसके लिए वह आए दिए कांग्रेस पार्टी पर बेवजह कटाक्ष करते रहते हैं।    उन्होंने कहा कि दो दिन पहले महाकुंभ के पर्व में क्या हुआ, पूरा देश जानता है। जिस शाही स्नान की भाजपा हिमायत कर रही है, वहां लोगों की भारी भरकम भीड़ में भगदड़ मच जाने से कितने लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जबकि जयराम ठाकुर महाकुंभ में स्नान से अर्थ व्यवस्था के मजबूत होने की बात कर रहे हैं। उन्होंनें कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की बदइंतजामी के कारण इतनी बड़ी घटना घटी। उन्होंनंे प्रश्न किया कि यदि उत्तर-प्रदेश सरकार के पास इतने बड़े इंतजाम करने के साधन नहीं थे तो व्यापक स्तर पर इतना बड़ा पर्व आयोजित करने तथा करोड़ों की संख्या में वहाँ लोगों को बुलाने की क्या आवश्यकता थी।   नरेश चौहान ने कहा कि तीनों पीठों के शंकराचार्य, जिन्होंने एक साथ अमृत स्नान किया, ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि संगम पर भगदड़ मच जाने पर यह अव्यवस्था पैदा हुई जिससे वह पूरी तरह से आहत हैं । उनका कहना था कि श्रद्धालुओं के जीवन की सुरक्षा भी धर्म है जो सरकार की पूरी जिम्मेदारी है। शंकराचार्यों ने यह भी ब्यान दिया है कि प्रशासन यदि कड़ी कार्रवाई करता तो ऐसी दुर्घटना से बचा जा सकता था। उन्होंने वहां की सरकार एवं प्रशासन द्वारा वीवीआईपी कल्चर को सुरक्षा प्रदान करने पर भी प्रश्नचिन्ह उठाते हुए कहा कि उनके लिए अलग व्यवस्था और आयोजन पर अंकुश लगाया जाना चाहिए था ताकि श्रद्धालुओं पर खास ध्यान केन्द्रित किया जा सकता । यही टाईमिंग और कड़ाई यदि आम जनता के लिए भी होती तथा सुरक्षा की जिम्मा यदि फौज को सौंपी जाती तो इस प्रकार की दुघर्टना न होती।    नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसके नेताओं ने भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यहां तक कि इस देश को धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

एसजेवीएन ने ‘टीबी उन्मूलन अभियान के लिए 100 दिन’ के तहत नि-क्षय शपथ दिलाई

 शिमला: 30.01.2025 एसजेवीएन ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के ‘100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान’ में सक्रिय रूप से भाग लेकर इस मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है। इस पहल के अंतर्गत…

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा 30 जनवरी, 2025 को जारी प्रेस वक्तव्य

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर और समृद्धशाली राज्य बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व  में  प्रदेश में…

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की

शिमला        30 जनवरी, 2025 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मंझार में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी…