शिमला : उत्तराखंड के केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि केदारनाथ मंदिर से करीब दो किमी दूर गरुण चट्टी में यह हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई है. बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर एक आयरन कंपनी का था. इस हादसे में सात लोगों के मरने की खबर आ रही है. हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को राहत कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है. उधर, विमान विभाग ने भी मामले की जांच के लिए अपनी टीम रवाना कर दी है.

हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ. हादसे की अब तक वजह खराब मौसम बताया जा रहा है. फिलहाल हादसे के बाद राहत बचाव कार्य जारी है. वहीं क्रैश का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर आर्यन हेली कम्पनी का बताया जा रहा है.

बता दें कि वर्ष 2019 में भी केदारनाथ में हेलीकॉप्‍टर क्रैश हुआ था. केदारनाथ से यात्रियों को लेकर फाटा के लिए उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी और इस दौरान हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो गया था. हेलीकॉप्टर के पायलट समेत छह यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोग दक्षिण भारत के तीर्थयात्री बताये जा रहे हैं. इस घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक प्रकट किया है. अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुःखद है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें.

हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी जांच के आदेश दे दिये हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा है केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए है.

इस हादसे के बाद उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शोक प्रकट किया है. सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ये हादसा काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. हमलोग राज्य सरकार से संपर्क में हैं और लगातार राहत-बचाव के काम पर नजरें बनाये हुए हैं.

 Post Views: 39

Share this:

Like this:

https://widgets.wp.com/likes/#blog_id=135529801&post_id=36391&origin=divyalive.com&obj_id=135529801-36391-634e5b1573542

Related

January 5, 2022

In “ताज़ा खबर”

March 26, 2022

In “क्राइम /हादसा”

शिमला। जिला के देहा चौपाल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है.चौपाल से 26 किलोमीटर दूर देहा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. कार में सवार 3 लोगों में से एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं. प्राप्त जानकारी…October 10, 2020

In “क्राइम /हादसा”