शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में आज दिल्ली में  कांग्रेस के प्रदर्शन  के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर विरला मंदिर पुलिस थाने में रखा गया तथा कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध मे आज कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए।