Month: March 2022

यूको बैंक आरसेटी सोलन ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड

  सोलन    दिनांक 21.03.2022 यूको बैंक आरसेटी सोलन का नाम वल्र्ड बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स लन्दन में दर्ज किया गया है। गत दिवस कांगड़ा जिला के धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह…

भूतपूर्व सैनिक संघ कण्डाघाट की प्रथम सभा का आयोजन

भूतपूर्व सैनिक संघ कण्डाघाट की प्रथम सभा का आयोजन गत दिवस कण्डाघाट में भूतपूर्व सैनिक संघ सोलन के उपाध्यक्ष कैप्टन दिलाराम ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में 30 भूतपूर्व…

चालक परिचालक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला                21 मार्च, 2022 सरकारी, अर्ध सरकारी चालक एवं परिचालक संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज प्रधान अनिल गौतम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री…

एक समाचार के पीछे होती है पत्रकार की बड़ी मेहनत: हरबंस सिंह ब्रसकोन

शिमला                20 मार्च, 2022 पत्रकार साल भर प्रतिदिन 24 घंटे समाचार संकलन का काम करता है। हम दिन रात जो समाचार देखते या…

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

शिमला 20 मार्च, 2022 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए आबकारी नीति को स्वीकृति प्रदान की गई,…

राज्यपाल ने कांगड़ा अंगेस्ट कोविड-19 वर्किंग ग्रुप एवं एनआईएफएए द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता की

कांगड़ा अगेंस्ट कोविड-19 वर्किंग ग्रुप एवं नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट्स (एनआईएफएए) के संयुक्त तत्वधान में धर्मशाला कॉलेज मंे आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल राजेंद्र…

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जिला मण्डी से भरेंगे चुनावी हुंकार

आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश में छह अप्रैल से चुनावी रण में उतरेगी। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गढ़ छोटी काशी मंडी से हिमाचल के मैदान…

राज्यपाल ने धर्मशालामें आयोजित अखिलभारतीय अन्तर-विश्वविद्यालय महिलानेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भकिया

धर्मशाला, 20 मार्च- राज्यपाल आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय के समीप डीवाईएसएस स्टेडियम में आयोजित की जा रही अखिल भारतीय अन्तर-विश्वविद्यालय महिला नेटबाल प्रतियोगिता…

सिलाई अध्यापिकाओं की सेवाओं को नियमित करने के लिए गठित होगी समितिः मुख्यमंत्री

शिमला                20 मार्च, 2022 सिलाई अध्यापिकाओं का पदनाम पुनः नामित करने और उनकी सेवाओं को नियमित करने के लिए नीति तैयार करने के संबंध में एक समिति का गठन किया जाएगा। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओक ओवर में उनसे मिलने पहुंची सिलाई अध्यापिकाओं के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कही। सिलाई अध्यापिकाओं का यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय मंजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा की अध्यक्षता में सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में प्रतिमाह 900 रुपये की बढ़ौतरी किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने पहंुचा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों, सहित विभिन्न विभागों के पैरा वर्कर्ज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि पंचायत सचिवों की 20 प्रतिशत सीटें सिलाई अध्यापिकाओं से भरी जाएं और इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।   जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर स्तर पर महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, बेटी है अनमोल, शगुन योजना आदि इस दिशा में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में पहली बार जेंडर बजटिंग घटक प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और मिड-डे मील वर्कर के मानदेय में वृद्धि की गई है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमाह 900 रुपये की वृद्धि के साथ सिलाई अध्यापिकाओं को अब 7950 रुपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में कुल 1650 रुपये बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीदारों को अब प्रतिमाह 1500 रुपये अधिक मिलेंगे।   भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने श्रमिक वर्ग की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा राज्य का श्रमिक वर्ग, पैरा वर्कर्ज और दिहाड़ीदार उनके मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि करने के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।   इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, भारतीय मजदूर संघ के महासचिव यशपाल, सिलाई अध्यापिका एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता राणा सहित अन्य उपस्थित थे।