स्कूल शिक्षक को किया सस्पेंड
स्पीति के राजकीय उच्च विद्यालय डेमुल में एडीसी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यकारी हेड मास्टर छेरिंग दोरजे स्कूल में अनुपस्थित पाए गए। जब स्कूली…
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
24 सितम्बर 2022 मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय ने निर्वाचन आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में निर्वाचन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाई गई एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में राज्य के सभी जिलों में आयोजित निर्वाचनी प्रक्रिया से संबंधित स्वीप गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 26 सितम्बर तक चलेगी। उन्होंनेे प्रदर्शनी में गहरी रूचि दिखाई तथा उन उपायुक्तों से भी बातचीत की, जो अपने-अपने जिलों में मतदाता जागरूकता के लिए चलाई जा रही स्वीप गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए वहां उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदाताओं की जागरूकता के लिए हिमाचल की विभिन्न बोलियों में तैयार किए गए चुनावी गीत का भी शुभारम्भ किया। इस मौके पर हिमाचल पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ पाईन्ज’ द्वारा चुनावी गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय अर्की के मतदाता साक्षरता क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। आयोजन के दौरान राज्य निर्वाचन आईकन एवं रेडियो जॉकी शालिनी ने दर्शकों बातचीत की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने इस अवसर पर निर्वाचन आईकन और मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया। इससे पूर्व उन्होंने मतदाताओं की जागरूकता के लिए स्थापित की गई हस्ताक्षर पट्टिका पर अपने हस्ताक्षर करके ‘आओ मतदान करें’ के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय तथा आयोग के अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।
24 सितम्बर को मंडी शहर के लिए आने वाले विभिन्न मार्ग ‘‘नो पार्किंग जोन’’ घोषित
मंडी शहर के लिए आने वाले विभिन्न मार्गो के रूट मंे भी परिवर्तन
मंडी 23 सितम्बर । मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 24 सितम्बर को होने वाली विजय संकल्प रैली के दृष्टिगत प्रदेश केे विभिन्न स्थानों से मंडी आने वाले हजारों लोगों…
स्वतंत्रता संग्राम व विकास में हिमाचल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिकाः नरेन्द्र मोदी
मुख्यमंत्री ने बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया
शिमला 24 सितम्बर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से मण्डी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा…
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की युवा संकल्प रैली के सभा स्थल का जायज़ा लिया।
मंडी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह चुनाव प्रभारी देविंद्र सिंह राणा ने कल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की…
मतदाता जागरूकता के लिए ‘वोटर साथी’ और ऑनलाईन प्रश्नोतरी का शुभारम्भ
चुनाव सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठकें आयोजित
23 सितम्बर 2022 भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार तथा चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के नेतृत्व में हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर आई भारत चुनाव आयोग की…
लम्पी चमड़ी रोग की रोकथाम व जागरूकता के लिए विभिन्न स्तरों पर सशक्त प्रयास
शिमला 23 सितम्बर, 2022 पशु पालन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश में गौवंश में फैल रहे लम्पी चमड़ी रोग के…
मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के चक्कर में 16.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50 हजार लीटर क्षमता के नए दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का लोकार्पण किया
शिमला 23 सितम्बर, 2022 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में 16.32 करोड़ रुपये की लागत से…
