
प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी का 106 वर्ष की आयु मे देहांत हुआ है ऐसे मे उनका आज सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मास्टर श्याम सरन नेगी आज दुनिया को अलविदा कह गए है लम्बे समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था और ऐसे मे आज सुबह करीब 3 बजे के आसपास उनके देहांत की सूचना मिली है आज प्रशासन उन्हें सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेगा.उन्होंने कहा कि आज देश को एक अनमोल रत्न की कमी हुई है और उनकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है मास्टर श्याम सरन नेगी ने इस विधानसभा चुनावो मे भी शारीरिक रूप से ठीक नहीं होने के कारण 2 नवंबर को अपने मत का प्रयोग किया था और आज वे नहीं रहे है।
वही श्याम सरन नेगी के बेटे सीपी नेगी ने कहा कि उनके पिता लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह करीब 3 बजे उनका देहांत हुआ है और उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है।