शिमला, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में बीसीएस से लेकर सेक्टर 2 के बस स्टैंड तक रोड शो निकाला।

रोड शो में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इस रोड शो में कार्यकर्ताओं का विशेष उत्साह दिखाई दिया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ कसुम्पटी के भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज और उनके कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा  ओपन जिप्सी में गए और सभी कार्यकर्ताओं के साथ न्यू शिमला में इस रोड शो में भाग लिया।

You missed