
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने नामांकन का दिन तय कर दिया है। कुल पुरोहित से राय के बाद निकले मुहूर्त के तहत 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थुनाग एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन भरेंगे। इसके बाद कुथाह मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को शाम तक दिल्ली से अपने घर तांदी पहुंच सकते हैं। इसके बाद बुधवार को सुबह सबसे पहले शिकारी माता जोगणी, फिर कुल देवी बगलामुखी और देवता विष्णु मतलोड़ा से आशीर्वाद लेने के बाद वह नामांकन करने के लिए एसडीएम आफिस थुनाग जाएंगे। यहां पर नामांकन के बाद कुथाह में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री का अपने ईष्ठ देवी देवताओं में गहरा विश्वास है और उन पर देवताओं का भी खासा आशीर्वाद माना जाता है। यही कारण है कि देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने के बाद वह नामांकन करेंगे।
कुथाह मैदान को मानते हैं शुभ, यहीं से हुई थी बड़ी घोषणा
कुथाह मैदान मुख्यमंत्री के 2017 की इसी मैदान में हुई जनसभा में जेपी नड्डा ने कहा था कि आज जयराम को जीताकर भेजो हम इनको बड़ी जिम्मेदारी देंगे। इसके बाद जब चुनाव हो गए थे तो जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था। ऐसे में इस मैदान को उनके लिए शुभ माना जाता है और इस बार भी जनसभा यही रखीं गई है।
