हिमाचल में एक फेज में होंगे चुनाव 12 नवंबर को मतदान और गिनती 8 दिसंबर भारतीय चुनाव आयोग ने हिमाचल के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर नामांकन तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। इस बार 80 साल से ऊपर उम्र वाले बुजुर्गों और
कोरोना पीड़ितों को घर से वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।
विधानसभा चुनाव का पूरा प्रोग्राम
नोटिफिकेशन- 17 अक्टूबर
नॉमिनेशन- 25 अक्टूबर तक
वोटिंग- 12 नवंबर
काउंटिंग- 8 दिसंबर
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें…
महिलाओं के लिए अलग से बूथ बनाया जाएगा। सभी बूथों पर पानी और गर्मी से राहत की व्यवस्था रहेगी।
80 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति और कोरोना पीड़ितों के लिए घर पर वोटिंग की सुविधा होगी।
दिव्यांगों को पोलिंग सेंटर पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी। वोटिंग के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।
चुनाव में पैसे, ड्रग्स या किसी भी तरह के पावर का दुरुपयोग किया जाता है, तो नागरिक इसकी सूचना C-vigil ऐप पर दे सकते हैं। ऐप पर ही उम्मीदवारों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। उम्मीदवारों के अपराध और संपत्तियों की जानकारी हम ऐप पर देंगे।
