
दुर्गापुर रिवालसर रोड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई।इस घटना में चालक सहित 11 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना में सभी घायल रिवालसर अस्पताल में उपचाराधीन है। एचआरटीसी की यह बस धर्मपुर डिपो की है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मंडी से धर्मपुर जा रही थी।
दुर्गापुर के पास थौना रोड पर जंगला मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एएसपी प्रोविजन मंडी विवेक चाहल ने घटना की पुष्टि की है।
