धर्मशाला 13 जुलाई : विधायक विशाल नैहरिया ने धर्मशाला भाजयुमो मण्डल के पूर्व अध्यक्ष संजय संधू के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ, जुझारू और युवा कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि संजय संधू का एक हादसे में आज निधन हो गया है।
