प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। बीती दो रातों से लगातार बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति में बर्फबारी हो रही है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही है जिससे तापमान गिरा हुआ है हालांकि स्थानीय लोगों ने अपनी जैकेट स्वेटर निकाल लिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हो रही है।