शिमला 22 मई। 2022राजधानी शिमला के शिमला ग्रामीण क्षेत्र में उप तहसील धामी के रेंज ऑफिस के पास अचानक रात जंगल में आग लग गई। जंगल में आग इतनी भयानक थी कि घने जंगलों को चीरती हुई चीड़ के पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है। वही इस आग से जंगल में रह रहे जीव जंतुओं की भारी मात्रा में क्षति हुई है। वही बता दें कि 16 मील से धामी तक काफी घना जंगल है। यह आग रात करीब 12:30 बजे से सुबह तक चलती रही। रात भर हवा के चलते यह आग तेजी से फैल गई। धामी रेंज ऑफिस के पास आसपास के क्षेत्रों में  काफी नुकसान हुआ है।