करसोग के विधायक हीरा लाल ने  विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास  के लिए जलशक्ति मंत्री का आभार जताया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के मार्गदर्शन में वे करसोग  विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि  से आदर्श बनाने के ध्येय के साथ काम कर रहे हैं। क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं  उपलब्ध कराने और सड़क, सिंचाई और पेयजल में गुणात्मक सुधार और विस्तार 

पर फोकस किया गया है। 

हीरा लाल ने कहा कि जय राम सरकार गरीबों की हितैषी है । मुख्यमंत्री ने दैनिक दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी को 50 रुपये प्रतिदिन बढ़ाकर 350 रुपये प्रतिदिन कर दिया है।  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में भी वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मानदेय में भी काफी वृद्धि की गई।

विधायक ने मेले में साँस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कलाकारों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर  मुख्य अभियन्ता जलशक्ति धर्मेद्र गिल, भाजपा के  मंडलाधयक्ष कुंदन लाल ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन भास्करानन्द ,जिला परिषद  सदस्य चेतन गुलेरिया ,तहसीलदार राजिंदर ठाकुर,डीएफओ केवी नेगी, पंचायत प्रधान  मीना,बहादुर सिंह, प्रकाश,पदमतथा मेला कमेटी अध्यक्ष मोहन ठाकुर,  पार्टी  पदाधिकारी एवं सदस्य,पंचायती राज  संस्थान के पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।