शिमला के कृष्णा नगर में सुबह स्टोव फटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। आग से झुलसे व्यक्ति को आईजीएमसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घायल दीपराम कृष्णा नगर में किराए का कमरा लेकर रहता है।