उठो जागो जगते रहो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। स्वामी विवेकानंद ने कहा था। शिमला के साथ लगती ग्राम पंचायत मल्याणा के युवा प्रधान हुकम चंद कपूर भी स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। अपनी ग्राम पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाने में कहीं कोई कमी नहीं रह जाए निष्काम भाव से इस मनोरथ को पूरा करने में लगा है।

इसी पंचायत के शकराला में एम्बुलेन्स सड़क का निर्माण तथा उसे पक्का करवाते हुए जब इस युवा प्रधान से हमारी भेंट हुई तो अपनी प्राथमिकताओं का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत में किसी को पानी की समस्या न हो। इसलिए पुरानी बावड़ियों के रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है।

गांव शनान और गनूटी में शवदाह गृह का निर्माण किया गया है। गांव शुराला में बच्चों को खेलने के लिए खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि उनका स्वपन है कि मल्याणा ग्राम पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाया जाए।