मंडी, 8 अप्रैल । उपमंडलाधिकारी, ना0, सदर, रीतिका जिंदल द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा पास कर साक्षात्कार की तैयारी करने वाले हिमाचली अभ्यार्थियों को साक्षात्कार से संबंधित निःशुल्क जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है । इच्छुक अभ्यर्थी इस संबंध में जानकारी लेने के लिए अपना बॉयोडाटा उपमंडलाधिकारी, ना., सदर की ईमेल एसडीएमएमएएनएसडीआरएटदजीमेलडाटकॉम पर भेजें या दूरभाष नम्बर 01905-225207 पर अपना नाम, पता व दूरभाष नम्बर लिखवाएं । यह जानकारी एसडीएम सदर रीतिका जिंदल ने दी ।
