देहरा 20 फरवरी: प्रदेश सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक वंचित एवं उपेक्षित वर्ग के जीवन को सुखद बनाने का प्रयास किया है। जिसके तहत प्रदेश के ग्रामीण एवं अन्य क्षेत्रों में महनत-मजदूरी कर रहे कामगारों की आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा के लिए कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के पुननी में जनता से संवाद स्थापित करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही। उद्योग मंत्री ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के पुननी में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर जनसंवाद किया। उन्होंने क्षेत्र का प्रवास के दौरान लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बिक्रम ठाकुर ने बताया कि सरकार प्रदेश में कामगारों एवं श्रमिकों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के कार्यकाल में ही हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्णाम कामगार कल्याण बोर्ड के साथ लगभग 2 लाख कामगारों को पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर अब तक लगभग 250 करोड़ रूपये व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड के साथ पंजीकृत कामगारों और उनके परिवारों की पूर्ण चिंता प्रदेश सरकार करती है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत कामगारों के बच्चों की पढाई के लिए सरकार द्वारा पहली कक्षा से पीएचडी तक 8400 रूपये से 1,20,000 रूपये तक प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं दो बेटियों तक के जन्म पर 51000 रूपये प्रति बेटी एफडीआर के रूप में दी जाती है।