हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल में फोरलेन निर्माण ने चार गुना रफ्तार पकड़ ली है। पहले प्रदेश में फोरलेन निर्माण की गति 6.42 किलोमीटर थी। यह अब चार गुना बढ़कर 24.43 किलोमीटर तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) प्रदेश में नौ फोरलेन तैयार कर रहा है। इनमें से पांच फोरलेन का काम चल रहा है, जबकि चार का फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही काम शुरू होगा।

You missed