शिमला। केद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है. हिमाचल प्रदेश के दो लोगों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के देवठी-मझगांव क्षेत्र के विद्यानंद सरैक को साहित्य और शिक्षा के लिए यह सम्मान मिलेगा। वहीं, कला क्षेत्र के लिए ललिता वकील को पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की है।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान पाने वालों की लिस्ट जारी की गई है।