शिमला/रामपुर :रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदलाल जी के असामयिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नंदलाल जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से रामपुर क्षेत्र और समूचे प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।

जयराम ठाकुर आज नंदलाल जी के पैतृक निवास देउठी गाँव पहुँचे, जहाँ उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर उनके साथ करसोग विधायक दीपराज, रामपुर के भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी समेत अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed