शिमला 31 अक्तूबर, 2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला जिले के टिक्कर क्षेत्र के अंतर्गत दरोटी गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
शिक्षा मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने तथा घायल व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत राशि भी प्रदान की गई है।
रोहित ठाकुर ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही, उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की है।

Leave a Reply

You missed