Share a few recent shots from your camera roll, no context needed. Post navigation शिमला, 29 अक्टूबर 2026। भाजपा विधायक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आपदा पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे की बहाली के लिए पीडीएनए के अंतर्गत लगभग ₹2,006 करोड़ की सहायता स्वीकृत की, लेकिन प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।