जयराम ठाकुर ने कैंसर रोधी 397 दवाओं की कीमतों में 93 प्रतिशत तक की कमी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर और खर्चीली बीमारी का इलाज मरीजों के साथ पूरे परिवार के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती होता है। ऐसे में दवाओं की कीमतों में कमी मरीजों को आर्थिक राहत देने के साथ बीमारी से लड़ने का नया हौसला देगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जन औषधि केंद्रों से सस्ती दवाएं, आयुष्मान भारत से उपचार की सुविधा और कैंसर की दवाओं पर सीमा शुल्क में राहत जैसे कदमों ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 के बजट में तीन प्रमुख कैंसर रोधी और वर्ष 2025-26 के बजट में 36 जीवनरक्षक दवाओं से पूरी तरह सीमा शुल्क समाप्त किया। हिमाचल समेत देश भर में  टर्सरी कैंसर सेंटर का जाल बिछ रहा है। कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला अस्पतालों में अगले तीन वर्षों में 200 डे-केयर कैंसर केंद्र स्थापित करने की घोषणा भी की गई। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारियों का उपचार आसान बनाया है। सस्ती दवाओं, बेहतर उपचार सुविधाओं और मरीजों पर आर्थिक बोझ कम करने के ये प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

You missed