शिमला 23 सितम्बर, 2026

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि 1 जनवरी, 2016 से 31 जनवरी, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-III पेंशनरों को अक्तूबर माह में 30 प्रतिशत बकाया पेंशन एरियर भुगतान के साथ एरियर की देनदारी शून्य हो जाएगी। वहीं, 1 जनवरी, 2016 से 31 जनवरी, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-I और क्लास-II पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का अतिरिक्त 15 प्रतिशत एरियर भी अक्तूबर माह में प्रदान किया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि अंतरिम राहत और महंगाई राहत की पूर्व में अदा की जा चुकी किस्तों को सकल पेंशन/पारिवारिक पेंशन के बकाया भुगतान में समायोजित किया जाएगा।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों सहित सभी पेंशन वितरण प्राधिकरणों को निर्देश दिए गए हैं कि सितंबर 2026 की पेंशन/पारिवारिक पेंशन, जिसका भुगतान अक्तूबर 2026 में किया जाना है, के साथ स्वीकार्य बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को बकाया राशि का समयबद्ध एवं उचित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार समय-समय पर कर्मचारियों और पेंशनरों को वित्तीय लाभ जारी करती रही है। पेंशनरों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हिमाचल प्रदेश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।

Leave a Reply