शिमला 17 सितम्बर, 2026

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता और परिजनों के साथ मुंबई स्थित लोकभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने पारस्परिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण विचार-विमर्श किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं विरासत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक संवाद हुआ।
यह भेंट दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संस्थागत संबंधों तथा आपसी सहयोग की भावना को प्रदर्शित करती है।

Leave a Reply