रविवार सुबह हरियाणा के पंचकुला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” सुनने के बाद जयराम ठाकुर ने देश की स्वदेशी तकनीक और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय नौसेना में शामिल तीन स्वदेशी युद्धपोतों—आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस अग्रय और आईएनएस संशोधक—तथा भारत में निर्मित पहले सी-295 सैन्य परिवहन विमान के जिक्र को रक्षा क्षमता का सशक्त प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और “कैच  द रैन” अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन को जनभागीदारी से अपनाने की जरूरत पर जोर दिया।

Leave a Reply

You missed