प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च पर्यावरणीय सम्मान  “गार्डियन ऑफ द ब्लू हॉरिजॉन” से सम्मानित किया गया है, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। अब तक यह प्रधानमंत्री को 34 वाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच जो संतुलन बनाया है, वह आज दुनिया के लिए प्रेरणा बन चुका है। यह सम्मान ‘विकसित एवं हरित भारत’ के संकल्प और वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में भारत की बढ़ती मजबूत और नेतृत्वकारी भूमिका का एक सशक्त प्रमाण है।

Leave a Reply

You missed