शिमला 08 जून, 2026
भारत, श्रीलंका, भूटान एवं मालदीव में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने आज लोक भवन शिमला में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राजदूत ने राज्यपाल को नॉर्वे के मनमोहक प्राकृतिक-दृश्यों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित एक पुस्तक भेंट की।
राज्यपाल ने राजदूत का स्वागत करते हुए उन्हें पारंपरिक हिमाचली शॉल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
