77वें गणतंत्र दिवस का विषय ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ : नड्डा
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस वर्ष 77वें गणतंत्र दिवस समारोहों की विषय-वस्तु ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ है। परेड, झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताएं इसी भावना पर आधारित होंगी।
उन्होंने कहा कि यह विषय भारत के राष्ट्रीय गीत को स्वतंत्रता, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और वर्तमान की आकांक्षाओं से जोड़ने का कार्य करेगा।
नड्डा ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजनों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। देशभर से किसानों, वैज्ञानिकों, नवोन्मेषकों, महिला उद्यमियों, छात्रों, खिलाड़ियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों सहित हजारों विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे ‘माई भारत’ और ‘माई गॉव’ जैसे मंचों पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राष्ट्र पर्व में अपनी सहभागिता निभाएं।
