राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त हिमाचलवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि शौर्य, पराक्रम और सनातन सभ्यता के गौरवशाली इतिहास से सुशोभित, आलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध देवभूमि हिमाचल प्रदेश प्रकृति और संस्कृति का एक अनूठा संगम है।

नड्डा ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देवभूमि निरंतर समृद्धि और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहे, यही उनकी प्रार्थना है।

केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लोगों की अद्वितीय प्रतिभा, साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल के वीर सपूत भारत माता की सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

Leave a Reply