भाजपा नेता सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मंत्री आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के दौरा करके गए, उनको हम बताना चाहते हैं कि अगर असलियत में इस क्षेत्र का किसी ने विकास किया तो वह जयराम ठाकुर सरकार ने किया। हमने रोहड़ू सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा प्रदान की, इसके अलावा, 20 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडासू को 50 बिस्तरों वाले सीएहसी में अपग्रेड किया गया। कुलगढ़ में हेलीपैड का निर्माण और समोली में मुख्यमंत्री लोक भवन में एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण, समरकोट और धामवाड़ी में उप-तहसीलें खोलने की घोषणा की गई, आईटीआई चिरगांव और आईटीआई डोडरा क्वार में नए ट्रेड शुरू किए गए।