• मोदी है तो मुमकिन है, भाजपा देश और दुनिया का सबसे शक्तिशाली राजनीतिक दल
रोहड़ू/शिमला, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने संसदीय क्षेत्र का दौरा रोहड़ू विधानसभा से प्रारंभ किया। यह दौरा केंद्रीय कार्यक्रम सरदार बल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर पद यात्रा हेतु किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश और दुनिया का सबसे शक्तिशाली राजनीतिक दल बनकर उभरा है, जहां 2014 में पूरे देश भर में भाजपा के 1035 विधायक थे, 2020 में 1207 और अब 2025 में 1654 विधायक है। यह दिखाता है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में किस प्रकार से आगे बड़ी और देश और विदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी का ग्राफ तेजी से गिरता हुआ दिखाई दिया, जहां बिहार चुनाव में कांग्रेस पार्टी केवल 6 सीटों पर सिमटी दिखाई दी। अगर हम बात करें तो 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी का वोट शेयर केवल मात्र 21% रह गया और वहीं भारतीय जनता पार्टी का 37% रहा, फर्क साफ है। काश्यप ने कहा कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में, कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन को निराशाजनक रहा, जिसमें कांग्रेस ने केवल अनुमानित 8.7% वोट शेयर हासिल किया।
