नेता प्रतिपक्ष ने सभी प्रदेशवासियों को दशहरा, गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएँ दी।  उन्होंने कहा कि दशहरा हमें असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। महात्मा गांधी की जयंती हमें सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हमें उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के अमर मंत्र की याद दिलाती है।
उन्होंने प्रदेश के लोगों से दशहरा और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। 

Leave a Reply