Category: Himachal

स्वास्थ्य मंत्री डा. (कर्नल) धनीराम शांडिल और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का शिमला से जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य

स्वास्थ्य मंत्री डा. (कर्नल) धनीराम शांडिल और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जारी एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा है कि प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल…

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी ही सरकार को कटकड़े में खड़ा किया, कांग्रेस तो कानून बड़े-बड़े लोगों के लिए बना रही है : कश्यप

यह ही कारण था कि दो वर्षों में प्रियंका गांधी सरकार के जश्न में एक भी बात नहीं आई स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस की भ्रष्ट और निकम्मी है, प्रदेश…

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुपवी क्षेत्र की 2171 महिलाओं को 97.69 लाख रुपये वितरित किए

कुपवी को अलग जिला परिषद् वार्ड बनाने आईटीआई खोलने पर विचार करेगी सरकार शिमला             13 दिसम्बर, 2024 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज…

डायरेक्टर इलेवन की टीम ने चेयरमैन   इलेवन की टीम को 58  रनों  से किया पराजित ।

हिमाचल  प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन  लिमिटेड के 18 वें  स्थापना दिवस के अवसर पर खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे  मैच में  बिशप कॉटन स्कूल के मैदान में डायरेक्टर  इलेवन की…

सरकार विपक्ष से भाग रही है इसलिए महज़ चार दिन का सत्र रखा है : जयराम ठाकुर

विधान सभा सत्र का समय बढ़ाए सरकार, जिससे जनता के मुद्दों पर हो सके बात   सरकार को दो साल बाद आई अक़्ल, सुन्नी में एसडीएम ऑफिस बंद करने की कोशिश के…

हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल द्वारा होम स्टे नियम-2024 को अधिसूचित करने का निर्णय से प्रदेश के लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे

13 दिसम्बर- हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल द्वारा होम स्टे नियम-2024 को अधिसूचित करने का निर्णय से प्रदेश के लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। नियमों में निहित नए प्रावधानों के अनुसार हिमाचलियों को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए  हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, स्थानीय निकायों या किसी अन्य विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह बात आज यहां मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार(मीडिया) नरेश चौहान ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने इस योजना को सरल बनाने के लिए व्यक्तिगत पहल की है क्योंकि उनका दृष्टिकोण प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।       नरेश चौहान ने कहा कि होम स्टे योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ वहां की  की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ने तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्रों के युवाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए जिसके लिए उन्हें पर्यटन विभाग से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। इसे हर तीन वर्ष के बाद रिन्यु करवाना भी अनिवार्य होगा।       भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रोपेगंडे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसी प्रकार की कोई लूट नहीं है जबकि यह तो भाजपा को स्वंय अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए जो अपने मित्र एवं चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुॅचाने के लिए किस तरह से देश का पैसा लुटा रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो संसद में मुद्दा उठाया है वह बिल्कुल सही है। यह किसी से छिपा नहीं है कि अडाणी जैसे देश के बडे़ उद्योगपति प्रधानमंत्री के करीबी हो गए हैं और यह सब केन्द्र की भाजपा नीत सरकार के कार्यकाल में ही हुआ है।      उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को विकास की राह पर ले जाने मेें एक के बाद एक सतासीन कांग्रेस पार्टी की सरकारों का अमूल्य योगदान रहा है। देश ने औद्योगिक क्षेत्र में चहुॅमुखी विकास किया को नई राह दिखाई लेकिन आज देश पूजीपतियों के हाथों में जा रहा है जो आने वाले समय में देश के लिए बहुत ही नुकसानदायक होगा ।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

शिमला             13 दिसम्बर, 2024 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट…

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला             12 दिसम्बर, 2024 समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग में निविदा सूचना के ऑनलाइन प्रकाशन के समय को…

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

शिमला             12 दिसम्बर, 2024 आबकारी विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा विगत कुछ दिनों में राज्य में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई…