रामपुर। जीबी पंत मैमोरियल पीजी कॉलेज रामपुर ग्राउंड में बरमूड़ा घास से हरियाली आएगी। वन विभाग ने गत 20 अगस्त से इस मैदान में हाइड्रोसीडिंग तकनीक से बरमूड़ा घास उगाने का काम शुरू किया, जो अब उनकी मेहनत भी रंग लाने लगी है। इसके मद्देनजर रामपुर वन वृत्त के कर्मचारी अपनी बेहतरीन सेवाएं देकर खेल मैदान को नया रूप देने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में आने वाले 7 से 10 दिनों के भीतर मैदान में घास तैयार होगी। जिससे खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि 11 से 13 सितंबर तक इस ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक स्पोर्ट्स मीट होने जा रही है। इसे देखते हुए वन विभाग ने पाटबंगला खेल मैदान की सूरत बदलने का रास्ता चुना।
