Yes,definitely I vote as this is my right in the democracy.
Do you vote in political elections?
कॉन्ट्रैक्ट भर्ती पर रोक से भर्तियां अटकी, कब आयेंगे नए आदेश: जयराम ठाकुरपांच लाख नौकरी की गारंटी देने वाले अब साफ़-साफ़ मुकर कर रहे हैं
शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट भर्तियों पर रोक लगाने से न सिर्फ भविष्य में भर्तियां निकलने का रास्ता बंद…
केन्द्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने का जो निर्णय लिया गया है उसका सारा श्रेय विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जाता है
शिमला, 02 मई- मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने आज यहां कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने का जो निर्णय लिया गया है उसका सारा श्रेय विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जाता है जिन्होंने एक लम्बी लड़ाई लड़ी और आज केन्द्र सरकार को उनकी बात को मानने को बाध्य होना पड़ा । चौहान ने कहा कि चाहे पदयात्रा हो अथवा देश की संसद हो, राहुल गांधी हमेशा जनहित के मुद्दे उठाते हैं और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं के लिए हमेशा खड़े रहते हैं आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में आज यह संदेश देने में सफल रही है कि वह प्रारम्भ से ही इस मुद्दे पर पूरी तरह से गंभीर थी। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस पार्टी और इसके नेता राहुल गांधी ने 11 साल तक एक लम्बी लड़ाई लड़ी लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार ने जानबूझकर इस मसले को लटकाए रखा। यहां तक सत्तासीन लोगोें ने जनगणना की बात करने वालों को शहरी नक्सलवादी तक कह दिया लेकिन आज वही लोग इस मुद्दे को मानने को तैयार हो गए हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से प्रश्न किया कि यदि कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना को लेकर शहरी नक्सलवाद की श्रेणी में थी क्या केन्द्र में सत्तासीन लोग भी इसी श्रेणी में आएंगे। नरेश चौहान ने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस पार्टी किसी प्रकार का राजनीतिक लाभ लेने की मंशा नहीं थी अपितु पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की यह सोच थी कि देश के अन्दर जो जनगणना है उसमें हर जाति के लोगों का एक डाटा देश के पास होना चाहिए। जातिगत जनगणना से देश का वास्तविक एवं समावेशी विकास सुनिश्चित होगा और दलितों,पिछ़डों, आदिवासियों तथा शोषित लोगों को अन्य वर्ग के लोगों के बराबर लाने तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार से यह जानना चाहती है कि उन्होंने इस मामले में आखिर इतनी देर क्यों लगा दी । हम जानना चाहते हैं कि अब इस मामले में सरकार का क्या रोडमैप होगा, इसकी क्या समयसीमा होगी और इसके लिए बजट का क्या प्रावधान होगा। केवल बिहार के चुनावों को देखते हुए इस प्रकार का दांव खेलने और सुर्खियां बनाने के लिए केन्द्र सरकार को इसका श्रेय लेने का कोई अधिकार नहीं है। पहलगाम में हुई आतंकी घटना का दुख व्यक्त करते हुए चौहान ने कहा कि यह देश के लिए बहुत ही शर्मनाक और दुखदाई घटना थी। पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रहा है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
मुख्यमंत्री की मर्यादाहीन टिप्पणियाँ कांग्रेस की बौखलाहट का परिणाम – निजी पारिवारिक आयोजन को राजनीति से जोड़ना ओछी मानसिकता का परिचायक : बलदेव तोमर*
नाहन : मुख्यमंत्री सुकखु और कांग्रेस नेता भाजपा नेताओं के निजी जीवन को निशाना बनाकर जनता का ध्यान महंगाई, भ्रष्टाचार, अराजकता और प्रशासनिक विफलताओं से भटकाना चाहते हैं। यह उनकी…
संविधान की शक्तियों को तात्कालिन कांग्रेस पार्टी की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने हाथ में ले लिया
शिमला, सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिसने 60 साल तक…
रणधीर ने मांगा मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा
शिमला, भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्खू एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का इस्तीफा मांगा। रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के…
There are many unexplainable circumstances that can give a person direction in life,Rest is fate.
What gives you direction in life?
एचआईवी के प्रति जागरूकता अभियान का शुभारंभ
शिमला 1 मई, 2025 हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति (एचपीएसएसीएस) द्वारा आज चार माह तक चलने वाले एचआईवी (एड्स) जागरूकता अभियान आरम्भ किया गया।…
लोक निर्माण मंत्री ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से भेंट की
शिमलोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से भेंट की।विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय राज्य मंत्री से पीएमजीएसवाई-4 में शामिल करने…
