नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है।

खड़गे ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में खड़गे के सामने कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर थे। खड़गे की जीत का औपचारिक एलान होने से पहले ही थरूर ने अपनी हार स्वीकार कर उन्हें जीत की बधाई दी।