शिमला| विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं। पहली लिस्‍ट में 62 प्रत्‍याशियों का नाम है। भाजपा की लिस्‍ट ने सबको चौंकाया है। 11 विधायकों के टिकट कट गए तो 18 नए चेहरे भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारे हैं। भाजपा हाईकमान ने मिशन रिपीट के लिए खराब रिपोर्ट कार्ड वाले विधायकों के टिकट काट दिए हैं। दो मंत्रियों के हलके बदलकर भी पार्टी ने सीधा संदेश दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्‍याशियों की पहली सूची में 18 नए चेहरे शामिल किए हैं, इनमें कुछ चेहरे ऐसे हैं जो पिछली बार कांग्रेस की सूची में थे लेकिन इस बार भाजपा की सूची में हैं इसलिए इन्हें भी नया ही माना जा रहा है पार्टी ने किन्नौर से सूरत नेगी, शिमला ग्रामीण से रवि मेहता, शिमला शहरी से संजय सूद, ठियाेग से अजय श्याम, बिलासपुर से त्रिलोक जम्‍वाल, सुजानपुर से सेवानिवृत्त कैप्टन रंजीत सिंह, भाेरंज से डॉक्टर अनिल धीमान, धर्मपुर से रजत ठाकुर, पालमपुर से त्रिलोक कपूर, धर्मशाला से राकेश चौधरी, कांगड़ा से पवन काजल, जवाली से संजय गुलेरिया, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का, चंबा से इंदिरा कपूरऔर भरमौर से डॉक्टर जनक राज को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस से आए पवन काजल और ल‍खविंद्र राणा को भी भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की ओर से बुधवार सुबह 62 प्रत्याशियों की जारी सूची में इन दोनों नेताओं का भी नाम शामिल रहा। पवन काजल कांगड़ा से विधायक हैं व लखविंद्र राणा नालागढ़ से विधायक हैं। इन्‍होंने एक महीना पहले ही भाजपा की सदस्‍यता ली थी।

 Post Views: 34

Share this:

Like this:

https://widgets.wp.com/likes/#blog_id=135529801&post_id=36452&origin=divyalive.com&obj_id=135529801-36452-634f847c90c21

Related

October 19, 2022

In “ताज़ा खबर”

October 19, 2022

In “ताज़ा खबर”

October 19, 2022

In “ताज़ा खबर”