हिमाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। प्रदेश में आज आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के छह जिलों में आंधी चलने के साथ भारी वर्षा होने का हाईअलर्ट जारी किया है। विभाग ने कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर में आंधी चलने, बिजली गिरने और भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 23 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मंगलवार को नाहन में सबसे अधिक 69.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। मनाली में 30, केलंग में 16.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। वर्षा व भूस्खलन के कारण सात मकानों को नुकसान पहुंचा है। धर्मशाला में 6.8, जबकि नाहन में पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है।