हिमाचल सरकार ने 1988 बैच के IAS अधिकारी आरडी धीमान को अफसरशाही का नया मुखिया बनाया है। वीरवार देर शाम पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया और सरकार ने देर रात आरडी धीमान को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।