सोलन
11 जुलाई 2022
ग्रीष्मोत्सव- 2022 की छठी सांस्कृतिक संध्या में चला काकू राम ठाकुर की आवाज का जादू…….
किड्स मॉडलिंग शो में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
वंश प्रिंस चार्मिंग व मायरा साहनी बेबी सिंडिरेल्ला विजेता चुने गए।
– पहाड़ी गानों पर थिरके दर्शक, फूल एन्जॉय…..
– स्कूल और डांस एकेडमी की प्रस्तुतियाँ भी रही शानदार….
सोलन के ऐतिहासिक थोड़ो मैदान में चल रहे ग्रीष्मोत्सव- 2022 की छठी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायक काकू राम ठाकुर के नाम रही! उन्होंने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गाने गाकर समां बांध दिया! सबसे पहले उन्होंने फुक्या तू पहाड़ी गाना गाकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया! उसके बाद उन्होंने चिंग फूली , दिलदारा जैसे सुपरहिट गाने गाकर सभी का खूब मनोरंजन किया! माहौल बनते देख काकू राम ठाकुर ने पंजाबी तड़का भी लगा दिया! उन्होंने इश्क दा गिद्दा, मित्रा दी छतरी जैसे सुपरहिट पहाड़ी गाना गाकर समा बांध दिया! इसके अलावा उन्होंने मेरी उठी कलेजे पीड, रुनझुन जैसे सुपरहिट गाने गाकर सभी का दिल जीत लिया! वहीं शुक्रवार को इससे पहले शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी और सभी का दिल जीत लिया!

वंश प्रिंस चार्मिंग व मायरा साहनी बेबी सिंडिरेल्ला विजेता चुने गए।
बेबी सिंडिरेल्ला कम्पीटशन मे सुरभि और अमायरा को फर्स्ट तथा सेकंड रनर अप का टाइटल दिया गया। वही अन्वी कपूर को बेस्ट ड्रेस व् एकलव्य को बेस्ट वाक टाइटल से नवाजा गया। प्रिंस चार्मिंग कम्पीटशन मे धैर्य और अनिक को फर्स्ट तथा सेकंड रनर अप का टाइटल दिया गया। वही अविराज को बेस्ट ड्रेस व् वेदांश को बेस्ट वाक टाइटल से नवाजा गया। फैशन मॉडल अभिषेक मिट्टू व् एयर होस्टेस सारा अरोरा शो में जज की भूमिका निभाई। जोनी एंड शीतल ने बच्चों को मॉडलिंग के गुर सिखाए। विजेता को निर्णायक मंडल ने विजेताओं को पुरस्कार दिया।
