शिमला 19 नवम्बर, 2026

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप शर्मा की माता संध्या देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संध्या देवी ने आज आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली।
उन्होंने न्यायमूर्ति संदीप शर्मा एवं शोक संतप्त परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।  
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

You missed