घटना में जीप चालक काकू की धर्मपत्नी और छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी और एक अन्य युवती गंभीर जख्मी हो गई। जिन्हें रात को ही जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। 

उधर पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मां बेटे के शव पोस्टमार्टम बाद परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। घटना के क्या कारण रहे हैं यह  छानबीन की जा रही है।