हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के अवसर पर निमाइल इको फ्रेंडली इंडिया मिशन के सहयोग से पहली राज्य स्तरीय इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता हिमाचल एंनबायरो क्वीज 2022 का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज  होंगे। दिन भर चलने वाले कार्यक्रम का आयोजन 5 जून 2022 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल शिमला में किया जा रहा है। महीने भर चलने वाली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 7 मई 2022 को ऑनलाइन पंजीकरण के साथ शुरू हुई थी जो 17 मई 2022 को समाप्त हुई तथा इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में 2988 सार्वजनिक और निजी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में राज्य भर से 5909 टीमों  को पंजीकृत किया। गौरतलब है कि जिला स्तरीय ऑनलाइन राउंड 20 मई 2022 को आयोजित किया जा गया था। जिसमें 2754 स्कूलों और 4944 टीमों ने ऑनलाइन क्विज में भाग लिया था। 20 मई 2022 को आयोजित जिला स्तरीय ऑनलाइन क्विज के बाद प्रत्येक जिले की 16 टीमों ने 5 जून 2022 को शिमला में होने वाले सेमीफाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया है।