प्रथम विजेता को मिलेंगे 51 हजार
मंडी, 24 मई। हिमाचल सरकार का ‘जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महा क्विज’ मंडी वासियों को खूब भा रहा है। लोग बड़ी उत्सुकता के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। बता दें, हिमाचल में पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है, जिसमें भाग लेकर लोगों के पास हजारों रुपये के इनाम जीतने का मौका है। प्रदेश में अब तक 23 हजार लोग प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं और क्विज खेल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 11 मई को शिमला से माईगव हिमाचल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित ‘‘जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महा-क्विज’’ का शुभारंभ किया था। प्रदेश सरकार के वेब पोर्टल माईगव हिमाचल आयोजित यह क्विज केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित है। इसमें विभिन्न विषयों पर आधारित 8 राउंड होंगे। प्रतियोगिता 31 जुलाई तक जारी रहेगी।