शिमला। प्रदेश में बीतेदिन मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर को झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है। इसके अलावा हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। शिमला व आसपास भागों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कांगड़ा और कुल्लू जिले के कई भागों में भी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 20 मई तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान कई भागों में बारिश होने की संभावना है।