एचआरटीसी विभाग के कर्मचारी लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने नए पे-स्केल, लंबित डीए व अन्य मांगों को लेकर शिमला में बस अड्डे के बाहर प्रदर्शन किया। यूनियन ने प्रबन्धन निगम को चेतावनी दी है कि 19 मई तक वार्ता कर उनके मसलों को हल न किया गया तो उनका आंदोलन किसी भी हद तक जा सकता

एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि सभी विभागों के कर्मचारियों को नया वेतनमान मिलना शुरू हो गया है लेकिन एचआरटीसी कर्मचारी अभी भी इससे वंचित हैं।

उन्होंने कहा कि 2006 से लेकर उनके डीए नही मिले हैं। कर्मचारियों के मेडिकल रीम्बर्समेंट भी नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा कि अब झांसे वाली राजनीति नहीं चलेगी। अब अगर उनसे वार्ता कर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो यूनियन आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदार प्रबन्धन व सरकार की होगी।