कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह का हॉली लॉज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि वह प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट करेंगी ओर प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाएंगी।

माता भीमा काली का आशीर्वाद लेने के बाद शिमला पहुंचने पर प्रतिभा सिंह ने मीडिया से कहा कि उनका लक्ष्य पार्टी को एकजुट कर विधानसभा का चुनाव जीतना है। वीरभद्र सिंह की गैर मौजूदगी में उनके लिए यह चुनोतिपूर्ण है लेकिन कांग्रेस ने उपचुनावों में भी जीत का परचम लहराया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी की कांग्रेस को कोई टक्कर नही हैं। कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी से है।

You missed